देवनगर (रायसेन): मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत गैरतगंज विकासखंड के देवनगर तहसील कार्यालय में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने देवनगर, बम्होरी एवं सांकल क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में व्यापार विस्तार, स्थानीय रोजगार बढ़ाने और श्रम व व्यापारिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया। सड़क, बैंकिंग और नेटवर्क से जुड़ी समस्याएं उठाईं संवाद के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। व्यापारियों ने बताया कि देवनगर से साढ़े 12 गांव तक का सड़क मार्ग बेहद खराब है। वन विभाग की एनओसी (स्वीकृति) न मिलने के कारण इस मार्ग का निर्माण रुका हुआ है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा बैंक शाखाओं और ATM में कैश की कमी, नेटवर्क कनेक्टिविटी, सड़कों की मरम्मत तथा सड़कों पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों की समस्या के लिए गौशाला निर्माण की मांग भी रखी गई। अधिकारियों को मिले त्वरित कार्रवाई के निर्देश विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। वन विभाग से जुड़े सड़क निर्माण मामले में भी समन्वय बनाकर हल निकालने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत CEO कमल सोलंकी सहित जिले और विकासखंड स्तर के प्रमुख अधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation पीएमश्री विद्यालय देहगांव में प्रमुख सचिव का औचक निरीक्षण: विधायक और कलेक्टर ने व्यवस्थाएं परखीं, छात्रों संग किया मध्यान्ह भोजन भोपाल में सनसनीखेज ऑनर किलिंग: शादी से इनकार करने पर मां और मामा ने 17 साल की नाबालिग को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार