भोपाल डेस्क:

सरकारी योजनाओं और सेवाओं में ढिलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। भोपाल संभाग के कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने राजगढ़ जिले में पदस्थ 4 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

​राजगढ़ कलेक्टर की ओर से इन अधिकारियों के कामकाज में पाई गई कमियों को लेकर कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

इन अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण:

  • पशु चिकित्सा सेवाएं (उप संचालक – डी.आर. अहिरवार): सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और संतोषजनक समाधान न करने के मामले में जवाब तलब किया गया।
  • जिला कोषालय (अधिकारी – प्रहलाद डोडरिया): समीक्षा बैठकों से गैरहाजिर रहने के कारण नोटिस जारी किया गया।
  • खाद्य सुरक्षा विभाग (अधिकारी – सुरेन्द्र सिंह खत्री): खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों को जिले में सही तरीके से लागू न कराने पर कार्रवाई की गई।
  • महिला एवं बाल विकास (परियोजना अधिकारी – सुठालिया): क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों की देखरेख और संचालन में कमियां मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया।

जनहित के कार्यों में लापरवाही पर सख्त संदेश

​इस कदम से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। संभागायुक्त ने साफ कर दिया है कि जनहित के मामलों, जन शिकायतों के समाधान और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!