भोपाल:

त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। भोपाल जिले में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत टीम ने सीहोर रोड स्थित ‘साईं बाबा ट्रेडिंग’ पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 114 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 22,800 रुपये आंकी गई है।

जब्त की गई मिठाइयों का विवरण:

  • नंदी स्वीट हलवा: 27 किलोग्राम
  • कृष्णा हलवा: 27 किलोग्राम
  • गोपाल स्वीट्स बर्फी: 30 किलोग्राम
  • कृष्णा डिलिशियस स्वीट: 30 किलोग्राम

लैब जांच के लिए भेजे गए सैंपल

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ‘कृष्णा डिलिशियस स्वीट’ के पैकेट पर मिल्क सॉलिड्स और चीनी के साथ-साथ पार्शियली हाइड्रोजनेटेड ऑयल (वनस्पति) और रिफाइंड पामोलीन ऑयल जैसी सामग्रियों का उपयोग दर्ज था। मिठाइयों की असली गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

​अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर यह निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!