भोपाल। मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन आयुक्त और भोपाल कलेक्टर के निर्देशों पर जिले में दूध तथा दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भोपाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स’ (58 पटेल नगर, हमीदिया रोड, भोपाल) पर छापा मारकर 2,095 लीटर/किलोग्राम से अधिक संदिग्ध घी जब्त किया है। जब्त घी की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12.66 लाख रुपये बताई जा रही है। भारी मात्रा में मिला संदिग्ध घी का स्टॉक निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान से ‘धौलपुर फ्रेश दानेदार देसी घी’ (निर्माता: Bhole Baba Milk Food Industries Dholpur Pvt. Ltd.) और ‘गोवर्धन प्योर काउ घी’ (निर्माता: Parag Milk Foods Ltd.) की 200 ml, 500 ml, 1 लीटर और 15 किलोग्राम की पैकिंग में भारी मात्रा में भंडारण पाया गया। प्रथम दृष्टया घी की गुणवत्ता संदिग्ध लगने और इसमें मिलावट या वेजिटेबल फैट की मौजूदगी की आशंका के चलते, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत पूरे स्टॉक को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया गया है। धौलपुर फ्रेश घी: लगभग 655 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य: ₹4,48,000) गोवर्धन घी: लगभग 1,440 लीटर (अनुमानित मूल्य: ₹8,18,000) कुल जप्त घी: लगभग 2,095 लीटर/किलोग्राम (कुल अनुमानित मूल्य: ₹12.66 लाख) इंदौर से भोपाल भेजा गया था माल, पूरी सप्लाई चेन की जांच जारी जांच के दौरान प्रस्तुत किए गए चालान और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड से यह खुलासा हुआ है कि यह माल इंदौर स्थित सुपर स्टॉकिस्टों और C&F एजेंटों के माध्यम से भोपाल भेजा गया था: 1. धौलपुर फ्रेश घी: Bhole Baba Milk Food Industries (Dholpur) Pvt. Ltd., इंदौर कार्यालय (सियागंज, इंदौर) के माध्यम से सप्लाई किया गया। 2. गोवर्धन घी: Parag Milk Foods Ltd. के अधिकृत इंदौर सुपर स्टॉकिस्ट के माध्यम से सप्लाई किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग अब इस पूरी सप्लाई चेन (Manufacturer → Super Stockist → Distributor → Retailer) की गहराई से जांच कर रहा है। जब्त किए गए घी के विधिक नमूने (samples) राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित निर्माता, सुपर स्टॉकिस्ट, ट्रांसपोर्टर और वितरक के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation सांची को सौगात: विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, शिक्षा और सड़क विकास की रखीं मांगें जन विश्वास अभियान: स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर देखी पढ़ाई