अंधभक्ति या ओवर-एक्टिंग? सुनील शेट्टी के दावे पर भड़के लोग बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने एक अजीबोगरीब बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा (अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी) को लेकर एक ऐसा दावा कर दिया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूज़र्स का सिर चकरा गया है। सुनील शेट्टी ने दावा किया कि उनकी महज 15 महीने की नातिन रोज सुबह उठकर “मोदी जी, मोदी जी” रटती है और पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू का भोग लगाती है। इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा और मज़ाक दोनों एक साथ फूट पड़ा है। क्या कहा था सुनील शेट्टी ने? इंटरव्यू में अपनी नातिन की आदत का जिक्र करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा: “मेरी नातिन अभी सिर्फ 15 महीने की है। हर सुबह वह एक किताब खोलती है जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर है और उसे देखकर ‘मोदी जी, मोदी जी’ कहती है। इसके बाद वह गणपति जी की मूर्ति के पास से लड्डू उठाकर मोदी जी की फोटो को खिलाती है। उसे किसी ने यह नहीं सिखाया है। ये अपने आप आया है मतलब मोदी जी के चेहरे में कुछ तो चमत्कार है “ “तुम भी अंधभक्त हो गए” – सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग सुनील शेट्टी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। यूज़र्स का कहना है कि पीएम मोदी की चापलूसी करने और अपनी ‘भक्ति’ दिखाने के चक्कर में सुनील शेट्टी ने एक छोटे से बच्चे को भी नहीं छोड़ा। इंटरनेट पर लोग उन पर इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं: “फेंकने में 100 कदम आगे”: यूज़र्स का कहना है कि 15 महीने का बच्चा ठीक से बैठना और मम्मी-पापा बोलना सीखता है। वह देश के प्रधानमंत्री को पहचानकर उन्हें लड्डू खिला रहा है, ऐसी कहानियां सिर्फ फिल्मों में ही अच्छी लगती हैं। अंधभक्त का टैग: कई लोगों ने लिखा कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स अब सरकार की नजरों में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लोगों ने कमेंट किया, “अन्ना (सुनील शेट्टी) भी अब अंधभक्तों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।” मीम्स की बाढ़: ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर इस बयान को लेकर मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि सुनील शेट्टी ने फेंकने के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation ख़ास ख़बर: भारत को समंदर में घेरने की ‘चीनी साजिश’, बांग्लादेश की इस सीक्रेट डील से क्यों खतरे में है देश की सुरक्षा ? सोनम वांगचुक के अनशन का तीसरा दिन: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, तबीयत बिगड़ने के बाद भी हौसले बुलंद