रायसेन । मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायसेन ने 16 अप्रैल 2026 को एक आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। क्या है नया स्कूल टाइमिंग? • कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। • बच्चों की छुट्टी 12:00 बजे हो जाएगी, लेकिन स्कूल के शिक्षकों (शैक्षणिक स्टाफ) को दोपहर 1:30 बजे तक संस्था में उपस्थित रहना होगा। • समय में किया गया यह बदलाव 30 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगा। किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश? यह आदेश रायसेन जिले में संचालित होने वाले सभी प्ले स्कूल, नर्सरी स्कूल, शासकीय (सरकारी), अशासकीय (प्राइवेट), अनुदान प्राप्त और सी.बी.एस.ई. (CBSE) बोर्ड से संबंधित सभी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। परीक्षाओं और मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन पहले से निर्धारित समय-सारणी (टाइम टेबल) के अनुसार ही होगा। इसके साथ ही, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी अपने तय समय पर ही किया जाएगा, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित इस आदेश की प्रति सभी संबंधित विभागों, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को सूचना और आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation “या तो न्याय दो या मौत!” छतरपुर में केन-बेतवा लिंक के विरोध में चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं भोपाल के भेल मैदान में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: TET परीक्षा रद्द करने और सेवा गणना की मांग