ज़िला नागरिक आपूर्ति निगम ने ज़ारी किए आदेश, न मानने वाले वेयरहाउस मालिको और समितियों पर भी होगी कार्रवाई

रायसेन । मध्य प्रदेश :

मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला कार्यालय रायसेन ने रबी उपार्जन 2026-27 को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिले में 10 अप्रैल 2026 से गेहूं उपार्जन का काम शुरू हो गया है। अब किसानों को अपनी फसल तुलवाने के लिए किसान पंजीयन से पहले स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा।  

जिला प्रबंधक द्वारा 13 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैंक मर्यादित, रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे गए पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया जाए कि जिन किसानों का स्लॉट बुक है, केवल उन्हीं की उपज की तुलाई की जाए। तुलाई के बाद किसानों को तुरंत ऑनलाइन पर्ची उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिन किसानों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किया है, उनकी तुलाई स्लॉट बुक होने के बाद ही कराई जाएगी।  

किसान स्लॉट में दी गई पहली तारीख से अंतिम तारीख तक किसी भी समय अपने संबंधित उपार्जन केंद्र पर जाकर अपनी फसल तुलवा सकते हैं। यह व्यवस्था सख्ती से इसलिए लागू की गई है ताकि समितियों पर इस्तेमाल हो रहे बारदानों की सही जानकारी प्राप्त हो सके और नए बारदानों के परिवहन के लिए आदेश जारी किए जा सकें। 

error: Content is protected !!