भोपाल:

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

यह परिणाम सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी किए जाएंगे।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट:

छात्रों की सुविधा के लिए मंडल ने कई पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

https://mpbse.mponline.gov.in

https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

https://www.jagranjosh.com

https://education.indianexpress.com

https://www.fastresult.in

https://www.hindustantimes.com/education

https://www.livehindustan.com

https://toi.in/mpbseresult_class12 एवं class10

https://www.tv9hindi.com/education

https://www.news9live.com

https://arivihan.com/search-mp-board-result

मोबाइल ऐप से कैसे देखें रिजल्ट:

वेबसाइट के अलावा, छात्र मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना परिणाम आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:

1. छात्र Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App या MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।

2. ऐप में ‘Know Your Result’ का चयन करें।

3. अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज कर ‘Submit’ करें।

4. इसके अलावा छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट और परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

error: Content is protected !!