रायसेन (गोहरगंज): रायसेन जिले की गोहरगंज थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक उत्कृष्ट कार्य किया है। पुलिस ने अपहरण/गुमशुदगी के एक मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार से मिला दिया है। गोहरगंज थाने में परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीमें गठित कीं। साइबर सेल की तकनीकी मदद और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने बच्ची की लोकेशन ट्रेस की और ग्वालियर में दबिश देकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित लौटने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading... Post navigation रायसेन की रूह कंपा देने वाली घटना: 350 KM दूर बैठे प्रेमी जोड़े ने रातभर की चैटिंग, फिर वीडियो कॉल पर एक साथ लगाई फांसी अन्नदाताओं के लिए ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’: उड़द पर बोनस और सरसों पर भावांतर योजना