रायसेन/उज्जैन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला सुसाइड केस सामने आया है, जिसने सबको सन्न कर दिया है। 350 किलोमीटर दूर बैठे एक प्रेमी जोड़े ने एक ही समय पर खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक ऋषभ मीणा रायसेन के वनखेड़ी का रहने वाला था और पेशे से इंजीनियर था, जो काम के सिलसिले में उज्जैन में रह रहा था। वहीं, उसकी प्रेमिका साक्षी धाकड़ रायसेन के चिल्ली गांव की रहने वाली थी। परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रातभर दोनों के बीच मोबाइल पर चैटिंग हुई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे दोनों ने आखिरी बार एक-दूसरे को वीडियो कॉल किया। कॉल चालू रहते हुए ही दोनों ने अपने-अपने स्थानों पर फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों के फोन जब्त कर लिए हैं और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation सीएम डॉ. मोहन यादव की महू को करोड़ों की सौगात, कहा- ‘स्पेस टेक’ और ‘IT’ में भी MP के युवाओं को मिलेगा रोजगार रायसेन पुलिस की बड़ी कामयाबी: गोहरगंज से लापता हुई नाबालिग बच्ची को महज 24 घंटे में ग्वालियर से किया सुरक्षित बरामद