रायसेन: शहर के दशहरा मैदान में 11 अप्रैल से तीन दिन तक चलने वाले ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का शानदार आगाज हो चुका है। पहले दिन मेले का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। मेले के पहले दिन किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुईं और आधुनिक खेती की नई तकनीकें देखने को मिलीं। जवानों की थाली तक पहुंचेगा किसानों का ऑर्गेनिक अनाज मेले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों द्वारा उगाया गया ऑर्गेनिक (जैविक) अनाज सीधे सेना के जवानों की थाली तक पहुंचाया जाएगा। इस फैसले से किसानों की आमदनी में काफी बढ़ोतरी होगी। मंच से राजनाथ सिंह ने खुद को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के 6000 रुपये कोई तोहफा नहीं है, बल्कि यह किसानों की मेहनत का सम्मान है। मिट्टी जांच के लिए ‘सॉइल ऐप’ लॉन्च किसानों को अब अपने खेत की मिट्टी की जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेले के पहले दिन ‘सॉइल मोबाइल ऐप ई-फॉर्म’ लॉन्च किया गया। इस ऐप की मदद से किसान अपने मोबाइल से ही खेत की मिट्टी की सेहत की पूरी जानकारी आसानी से ले सकेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में 10 किसानों को मंच पर बुलाकर सरकारी योजनाओं और कस्टम हायरिंग के सर्टिफिकेट दिए गए। AI मशीनें, ड्रोन और जाफराबादी भैंस बनी मुख्य आकर्षण मेले में नई तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया गया। किसानों को खेत में ड्रोन के जरिए दवा छिड़कने और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चलने वाली मशीनों का लाइव डेमो दिखाया गया। वहीं पशुपालन विभाग के स्टॉल पर विशाल शरीर और ज्यादा दूध देने वाली ‘जाफराबादी भैंस’ ने सभी का ध्यान खींचा। इसके साथ ही कड़कनाथ मुर्गी, गिर और साहीवाल गाय भी किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे किसानों को 2 लाख रुपये कमाने का मंत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती को फायदे का सौदा बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास कम जमीन है, वे ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग’ (मिश्रित खेती) को अपनाएं। इस तरीके से छोटे किसान भी साल का 2 लाख रुपये तक बहुत आराम से कमा सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading... Post navigation भोपाल AIIMS की बड़ी लापरवाही: नवजातों के NICU वॉर्ड में मिले 25 मरे हुए चूहे, खतरे में मासूमों की जान! MP E-uparjan 2026-27 अगले 24 घंटे में सुलझेगी स्लॉट बुकिंग की समस्या