भोपाल: आगामी त्योहारों और धार्मिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पूजा-पाठ में उपयोग की जाने वाली सामग्री और घी की गुणवत्ता जांचने के लिए राजधानी भोपाल में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। कोलार की दुकान पर छापा, ₹31,000 का घी जब्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (मध्यप्रदेश) के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने भोपाल के कोलार स्थित बीमा कुंज (सेक्टर-C) में संचालित ‘अंशिका एंटरप्राइजेज’ पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान दुकान पर “श्री धी घी (Shree Dhee Ghee)” नाम से बिक रहा 51 लीटर पूजा घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹31,000 आंकी गई है। अधिकारियों ने गुणवत्ता की जांच के लिए मौके से 2 अलग-अलग सैंपल लिए हैं। प्राकृतिक दूध वसा या चर्बी? लैब रिपोर्ट खोलेगी राज जब्त किए गए नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि घी में असली दूध की वसा (Milk Fat) मौजूद है या फिर सस्ता और नुकसानदेह वनस्पति तेल (Vegetable Fat) या पशु चर्बी (Animal Fat) मिलाई गई है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर के सभी पूजा सामग्री केंद्रों, किराना दुकानों और संबंधित व्यापारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत तय मानकों का उल्लंघन करने वाले या मिलावटी सामान बेचने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सुप्रीम कोर्ट के डंडे के बीच 60 हजार कारोबारियों को बचाने क्या होगा सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’? 24 वर्षीय सुनील ने जाते-जाते दी 3 लोगों को नई जिंदगी: एम्स भोपाल में 4th सफल अंगदान, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बंसल अस्पताल भेजी गई किडनी