8 September 2026 सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नाम पर ठगी की कोशिशों का मामला सामने आया है। इस संबंध में अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने समर्थकों और देश के युवाओं को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। QR कोड और सब्सक्रिप्शन के जरिए हो रही थी ठगी अभिजीत दीपके के अनुसार, कुछ लोग CJP के नाम का गलत इस्तेमाल करके फर्जी तरीके से पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें पेज सब्सक्रिप्शन, सोशल मीडिया पर ‘स्टार’ भेजने की मांग और PhonePe QR कोड/स्कैनर के जरिए समर्थकों से पैसे ऐंठने जैसे तरीके शामिल हैं। ‘CJP कोई बिजनेस नहीं, निस्वार्थ आंदोलन’ मामले को स्पष्ट करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि CJP टीम को किसी भी तरह के डोनेशन, स्टार या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई बिजनेस नहीं, बल्कि युवाओं का एक निस्वार्थ आंदोलन है। अभिजीत दीपके ने जनता और अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फ्रॉड लिंक, स्कैनर या पैसों की मांग पर ध्यान न दें और किसी को भी 1 रुपया तक न भेजें। इसके साथ ही, उन्होंने जमीनी स्तर और ऑनलाइन माध्यम से आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी साथियों का आभार भी जताया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation सावधान: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 1 साल का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज मिलने का दावा पूरी तरह फर्जी, PIB ने दी चेतावनी बैंक के जरूरी काम 25 सितंबर तक निपटा लें, छुट्टियों और हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित