भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। राहत आयुक्त कार्यालय (भोपाल) की ओर से प्रदेश के 20 जिलों के कलेक्टरों को एक जरूरी वायरलेस मैसेज भेजकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जब तक कोई जरूरी काम न हो, लोग घरों से बाहर न निकलें और नदी-नालों से दूरी बनाकर रखें। इन 5 जिलों में ‘अति भारी बारिश’ का अलर्ट (Very Heavy Rainfall) प्रशासन के पत्र के अनुसार, राज्य के इन 5 जिलों में 115.6 mm से 204.5 mm तक अति भारी बारिश हो सकती है: 1. नर्मदापुरम (Narmadapuram) 2. हरदा (Harda) 3. बुरहानपुर (Burhanpur) 4. खंडवा (Khandwa) 5. खरगोन (Khargone) इन 15 जिलों में ‘भारी बारिश’ की चेतावनी (Heavy Rainfall) इसके अलावा, राज्य के अन्य 15 जिलों में 64.5 mm से 115.5 mm तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट 31.07.2026 की सुबह 8:30 बजे तक के लिए प्रभावी है: रायसेन, सीहोर, बैतुल, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर और पांढुर्णा। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर राहत आयुक्त कार्यालय के आदेश संख्या NO. Q/RC/ST/2026 के तहत भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सागर, इंदौर और जबलपुर के कमिश्नरों सहित सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पुलिस वायरलेस स्टेशन को भी यह संदेश तुरंत प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation मध्यप्रदेश सरकार का किसानों के हक में बड़ा फैसला, मूंग खरीदी की सीमा 25% से बढ़ाकर 60% की; ई-टोकन व्यवस्था स्थगित दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के बाद कड़ा मुकाबला, क्या कांग्रेस मारेगी बाजी या गुटबाजी से उबरकर बीजेपी बचाएगी अपना गढ़?