मुख्य सचिव अनुराग जैन ने जारी किए आदेश; कई विभागों के प्रमुख सचिव और संभागों के आयुक्त बदले, देखें पूरी सूची भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार, 17 जून 2026 को प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत राज्य के 29 भाप्रसे (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के संभाग आयुक्त (कमिश्नर), विभागों के प्रमुख सचिव और निदेशकों के प्रभार बदले गए हैं। इस आदेश के तहत भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री संजीव सिंह (2005) को अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह अब श्री कर्मवीर शर्मा (2010) भोपाल संभाग के नए कमिश्नर होंगे। वहीं रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बाबू सिंह जामोद (2006) को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है और उनकी जगह श्री शीलेन्द्र सिंह (2010) रीवा संभाग के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री के.सी. गुप्ता (1992) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री अनिरूद्ध मुकर्जी (1993) को पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव और महानिदेशक एप्को (EPCO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख तबादलों की सूची इस प्रकार है: 1 श्री मुकेश चन्द गुप्ता (1998) – सचिव, मप्र मानव अधिकार आयोग से प्रमुख सचिव, जेल विभाग 2 डॉ. ई. रमेश कुमार (1999) – प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण से प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग तथा राहत एवं पुनर्वास आयुक्त 3 श्री विवेक कुमार पोरवाल (2000) – प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग 4 श्री संजीव सिंह (2005) – आयुक्त, भोपाल संभाग से सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 5 श्री बाबू सिंह जामोद (2006) – आयुक्त, रीवा संभाग से सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग 6 श्री दीपक सिंह (2007) – वि.क.अ.-सह-सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग से आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, मप्र 7 श्री आलोक कुमार सिंह (2008) – सचिव, मुख्यमंत्री से पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक, मप्र 8 श्री अमित तोमर (2009) – पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक से MD, ऊर्जा विकास निगम तथा आयुक्त, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा 9 श्री सतेन्द्र सिंह (2009) – संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास से आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास 10 श्री कर्मवीर शर्मा (2010) – आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से आयुक्त, भोपाल संभाग, भोपाल 11 श्री भास्कर लक्षकार (2010) – आयुक्त, कोष एवं लेखा से आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति 12 श्री दिनेश श्रीवास्तव (2010) – संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से वि.क.अ.-सह-सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग 13 श्री शीलेन्द्र सिंह (2010) – सचिव, नगरीय विकास एवं आवास से आयुक्त, रीवा संभाग, रीवा 14 श्री सौरव कुमार सुमन (2011) – आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण से आयुक्त, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, भोपाल 15 श्रीमती नेहा मारव्या सिंह (2011) – अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग से संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ 16 श्री मनोज पुष्प (2011) – आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ से संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 17 श्रीमती प्रीति जैन (2011) – संभागीय सचिव, माशिमं, इन्दौर से संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इन्दौर 18 श्री रोहित सिंह (2012) – अपर सचिव, वित्त विभाग से MD, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम तथा अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग 19 श्रीमती हर्षिका सिंह (2012) – CEO, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) से संचालक, बजट, भोपाल 20 श्रीमती भारती जाटव ओगरे (2012) – अपर सचिव, खनिज साधन विभाग से अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग 21 श्री amanबीर सिंह बैंस (2013) – MD, ऊर्जा विकास निगम से वि.क.अ.-सह-आयुक्त, कोष एवं लेखा तथा अपर सचिव, वित्त विभाग 22 श्री कैलाश वानखेड़े (2013) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास से अपर सचिव, ऊर्जा विभाग 23 श्री अमर बहादुर सिंह (2013) – अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग से अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग 24 श्री पवन कुमार जैन (2013) – अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग से उप सचिव, सहकारिता विभाग 25 श्रीमती रानी बाटड (2014) – उप सचिव, सहकारिता विभाग से उप सचिव, श्रम विभाग 26 श्री विनय निगम (2014) – महाप्रबंधक, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम से CEO, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) 27 श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय (2016) – उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से उप सचिव, पशु पालन एवं डेयरी विभाग 28 श्रीमती शैली कनाश (2019) – संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इन्दौर से संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, इन्दौर 29 श्री अरविन्द कुमार शाह (2021) – अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation 150 साल पुराने मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की चौकीदार ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना