रतलाम/भोपाल।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE-2009) के तहत अध्ययनरत पात्र बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की राशि का भुगतान 11 अक्टूबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ‘वन क्लिक’ के माध्यम से सत्र 2024-25 की यह राशि सीधे पात्र गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय (निजी) स्कूलों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

इस योजना के तहत रतलाम जिले के 14,127 पात्र विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के कुल 438 अशासकीय विद्यालयों को बच्चों की पढ़ाई के एवज में 8 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक की फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि RTE कानून के अंतर्गत निजी स्कूलों में 25% सीटें कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं, जहाँ वे पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करते हैं। इस पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाता है। राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल के जरिए सिंगल क्लिक से सीधे बैंक खातों में भुगतान होने से व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी और स्कूलों को भी समय पर वित्तीय राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!