भावनगर:

गुजरात के भावनगर में हुए सनसनीखेज काजल बरैया हत्याकांड में स्थानीय पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी फैसल उर्फ खटकी लखानी को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी वारदात का ‘क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन’ किया।

यह वारदात भावनगर के व्यस्त एसटी बस डिपो परिसर में हुई थी। विवाद के चलते आरोपी ने काजल बरैया पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

​पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी आरोपी को हथकड़ी लगाकर एसटी डिपो पहुंचे, जहां उसने घटना के दिन की पूरी प्रक्रिया को दोहराया। पुलिस के अनुसार, अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीन रीकंस्ट्रक्शन एक जरूरी कानूनी प्रक्रिया है, ताकि किसी भी स्तर पर सबूतों की कमी न रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!