भोपाल: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई भारी बारिश के कारण अचानक बढ़े जलस्तर और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होम गार्ड डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि नागरिकों, किसानों और मवेशियों के फंसने की स्थिति में रेस्क्यू टीमों ने तत्परता से काम किया है।

कठिन परिस्थितियों के बीच टीमों ने अब तक 527 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि रेस्क्यू टीमें दिन-रात लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं और प्रभावित लोगों के लिए भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

error: Content is protected !!