केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए अपनी प्रस्तावित समय-सारणी जारी कर दी है। जो माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत काम की खबर है। बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ज़रूरी तारीखें: • रजिस्ट्रेशन शुरू: बालवाटिका-1, 3 और कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10:00 बजे से भरे जा सकेंगे। • अंतिम तारीख: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तय की गई है। कब आएगी बच्चों के चयन की लिस्ट? • पहली लिस्ट: चुने गए बच्चों की पहली लिस्ट बालवाटिका 1, 2 और 3 के लिए 08 अप्रैल 2026 को और कक्षा 1 के लिए 09 अप्रैल 2026 को जारी होगी। • दूसरी और तीसरी लिस्ट: अगर सीटें खाली बचती हैं, तो दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल 2026 और तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। एडमिशन का क्रम क्या होगा? चुने गए विद्यार्थियों को प्रवेश मुख्य रूप से इस क्रम में दिया जाएगा: 1. शिक्षा के अधिकार (RTE) के अंतर्गत 2. सेवा श्रेणी वरीयता क्रम (कैटेगरी 1 और 2) 3. इसके बाद आरक्षित कोटे की बची हुई सीटों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी: बालवाटिका-2, कक्षा-2 और अन्य कक्षाओं के लिए (कक्षा-11 को छोड़कर) रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन माध्यम से होंगे। यह प्रक्रिया 02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 के बीच चलेगी। (ध्यान दें: यह तभी होगा जब इन कक्षाओं में सीटें खाली होंगी)। रिजर्वेशन कोटे के लिए खास सूचना: अगर RTE, SC, ST और OBC (NCL) वर्ग में पर्याप्त ऑनलाइन आवेदन नहीं आते हैं, तो उनके लिए 21 अप्रैल 2026 को एक और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके तहत 22 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का शानदार मौका: शुरू होने वाले हैं एडमिशन, आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, युवाओं के लिए नई ‘शौर्य संकल्प योजना’