डल्लूपुरा/नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत 1 और युवक की मौत का कारण बन गई। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके के डल्लूपुरा में रील बनाते समय 1 युवक की गलती से गोली चलने के कारण मौत हो गई। इस डराने वाली घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, मरने वाले युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना के समय पवन अपने 1 दोस्त के साथ मौजूद था। उसका दोस्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और पवन के हाथ में 1 पिस्टल थी। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की लापरवाही सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पवन पिस्टल में मैगजीन लोड करता है। इस दौरान वीडियो बना रहा उसका दोस्त उसे मना करते हुए कहता है, “चलाना मत भाई।” लेकिन पवन लापरवाही दिखाते हुए पिस्टल को सीधे अपनी छाती से लगा लेता है। तभी अचानक ट्रिगर दब जाता है और गोली चल जाती है। गोली सीधे सीने में लगने से पवन बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस कर रही है जांच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि इन युवकों के पास यह हथियार कहाँ से आया। यह घटना 1 बड़ी चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए हथियारों का दिखावा करना कितना खतरनाक हो सकता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading... Post navigation सिंगरौली के पावर प्लांट में भयानक हादसा: मजदूर की मौत के बाद भड़का आक्रोश, भारी तोड़फोड़ और आगजनी, धारा 144 लागू दिल्ली मेट्रो का शर्मनाक सच: 50 महिलाओं के सामने 4 लड़कियों ने दी भद्दी गालियां, अपनी सुरक्षा के लिए हमें खुद उठानी होगी आवाज