भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। होली के खास अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 3% महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद अब डीए 58% हो गया है। 58% महंगाई भत्ते (DA) की ताज़ा अपडेट • कितनी हुई बढ़ोतरी: सरकार ने डीए में 3% का इज़ाफ़ा किया है। • नया डीए (DA): अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर केंद्र के समान 58% हो गया है। • वेतन में कब से जुड़ेगा: सभी शासकीय सेवकों को अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) से यह 58% डीए मिलने लगेगा। • एरियर (Arrears) का क्या होगा: सरकार ने इसे जुलाई 2025 से प्रभावी माना है। इसलिए जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर मई 2026 से 6 समान किस्तों में दिया जाएगा। • पेंशनर्स को भी फायदा: पेंशन पाने वालों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58% की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, वन रक्षक और जेल प्रहरी के 1679 पदों पर आवेदन शुरू! सात बार के ‘सबसे स्वच्छ शहर’ का स्याह सच— क्या एक प्लास्टिक के पाइप से भी सस्ती है गरीब की जान?