मध्य प्रदेश कल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं: • उड़द पर बोनस: ग्रीष्मकालीन मूंग की जगह दलहन विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए उड़द उगाने वाले किसानों को MSP के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का ऐलान किया गया। • सरसों पर भावांतर: किसानों को सही दाम दिलाने के लिए सरसों को ‘भावांतर योजना’ के दायरे में लाने की घोषणा की गई। • चना और मसूर खरीदी: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर चना और मसूर के उपार्जन के लिए 24 मार्च से 30 मई 2026 तक की अवधि तय की गई है, जिसके रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation रायसेन पुलिस की बड़ी कामयाबी: गोहरगंज से लापता हुई नाबालिग बच्ची को महज 24 घंटे में ग्वालियर से किया सुरक्षित बरामद सियासी घमासान: कांग्रेस की ‘किसान महापंचायत’ से पहले राहुल गांधी पर तीखा प्रहार