नई दिल्ली/विशाखापत्तनम: भारत को ग्लोबल एआई मैप पर स्थापित करने की दिशा में आज एक बड़ी खबर आई है। ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026′ (AI Impact Summit 2026) के मंच से गूगल ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पुष्टि की है कि कंपनी अगले 5 वर्षों में भारत में लगभग 15 बिलियन डॉलर (करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक विशाल ‘AI हब’ और डेटा सेंटर स्थापित करना है। यह अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट होगा। सुंदर पिचाई ने बताया कि यह प्रोजेक्ट न केवल भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि लाखों नए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। पीएम मोदी ने इसे ‘विकसित भारत’ के संकल्प में एक मील का पत्थर बताया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation MP Budget 2026-27: मोहन सरकार ने खोला 4.38 लाख करोड़ का खजाना; लाड़ली बहनों और किसानों पर धनवर्षा, कोई नया टैक्स नहीं ! AI पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘ओपन स्काई भी चाहिए और कमांड भी हमारे हाथ में’