रायसेन प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- पार्टी कार्यकर्ताओं का इंतज़ार जल्द होगा खत्म।

रायसेन|मध्य प्रदेश :

जिले के किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं दोनों के लिए बड़ी खबर है। वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल ने आज रायसेन प्रवास के दौरान दो बड़े ऐलान किए। एक तरफ उन्होंने किसानों को राहत देते हुए बताया कि जिले में 9 अप्रैल से गेहूं का उपार्जन (सरकारी खरीदी) शुरू होने जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं को निगम-मंडलों में जल्द नियुक्ति का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- जल्द मिलेगी जिम्मेदारी

हेमंत खंडेलवाल ने रायसेन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और निगम-मंडलों में होने वाली नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा कि सरकार और संगठन स्तर पर निगम-मंडलों में नियुक्ति की तैयारी चल रही है और जल्द ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को इनमें अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस बयान के बाद पद की आस लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

किसानों का इंतज़ार खत्म, 9 अप्रैल से बिकेगा गेहूं

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल से किसान अपनी फसल को सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) पर तय किए गए उपार्जन केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे। जिन किसानों की फसल कटकर तैयार है, उन्हें अब और इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

उपार्जन केंद्रों पर की जा रही हैं व्यवस्थाएं

किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी उपार्जन केंद्रों पर ज़रूरी तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पीने का पानी और अनाज तौलने की उचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि खरीदी का यह काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भोपाल संभाग प्रभारी श्री तेज बहादुर सिंह चौहान जी, रायसेन जिला भाजपा प्रभारी श्री राजो मालवीय जी, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह जी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री डॉ. प्रभुराम चौधरी जी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!