रायसेन। जिला कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य (MSP) पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार 13 उपार्जन केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशों के तहत यह खरीदी 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक चलेगी।

किसान भाइयों की सुविधा के लिए हम यहाँ तहसील अनुसार केंद्रों की पूरी सूची और खरीदी से जुड़े सभी जरूरी नियम शेयर कर रहे हैं।

तहसील अनुसार मूंग उपार्जन केंद्रों की पूरी सूची

1. उदयपुरा तहसील

 उपार्जन केंद्र: प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गायख्वान

 गोदाम / मंडी का नाम: मे. बालाजी वेयरहाउसिंग पुरैना वीरान

 केंद्र कोड: 58430125

2. गैरतगंज तहसील

 उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति गैरतगंज, पैक्स गैरतगंज

 गोदाम / मंडी का नाम: श्री गोविंद वेयरहाउस धनगवां

 केंद्र कोड: 58430143

3. बरेली तहसील

 उपार्जन केंद्र: वृहताकार सेवा सहकारी समिति सिवनी, अलीगंज

 गोदाम / मंडी का नाम: नैना लॉजिस्टिक्स कोटपार गणेश

 केंद्र कोड: 58430131

4. बरेली तहसील

 उपार्जन केंद्र: सहकारी विपणन संस्था मर्या. बरेली

 गोदाम / मंडी का नाम: मे. दिव्यओमकार वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स भोंडिया

 केंद्र कोड: 58430135

5. बाड़ी तहसील

 उपार्जन केंद्र: कृषक सेवा सह. समिति भैंसाया, दिगवाड़

 गोदाम / मंडी का नाम: दिवा लॉजिस्टिक्स बडौदिया कलां

 केंद्र कोड: 58430126

6. बाड़ी तहसील

 उपार्जन केंद्र: कृषक सेवा सहकारी समिति बाड़ी

 गोदाम / मंडी का नाम: शिव शक्ति वेयरहाउस बाबई

 केंद्र कोड: 58430128

7. बाड़ी तहसील

 उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति कन्हवार

 गोदाम / मंडी का नाम: लक्ष्मीनाथ एग्रो इन्फ्रा बाबई

 केंद्र कोड: 58430146

8. बाड़ी तहसील

 उपार्जन केंद्र: कृषक सेवा सहकारी समिति भारकच्छकलां

 गोदाम / मंडी का नाम: एच एस वेयरहाउस बाबई

 केंद्र कोड: 58430144

9. रायसेन तहसील

 उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति बीदपुरा

 गोदाम / मंडी का नाम: शासकीय वेयरहाउस बम्होरी

 केंद्र कोड: 58430121

10. सुल्तानपुर तहसील

उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति मर्यादित खमरिया सोहनपुर

 गोदाम / मंडी का नाम: वैष्णवी वेयरहाउस यूनिट 3 ईंटखेड़ी

 केंद्र कोड: 58430139

11. सिलवानी तहसील

 उपार्जन केंद्र: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चिचोली

 गोदाम / मंडी का नाम: माँ नर्मदा वेयरहाउस डुंगरिया कलां

 केंद्र कोड: 58430123

12. सिलवानी तहसील

 उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति सांईखेड़ा

 गोदाम / मंडी का नाम: रघुकुल वेयरहाउस बम्हारी रोड सांईखेड़ा

 केंद्र कोड: 58430124

13. सिलवानी तहसील

 उपार्जन केंद्र: सेवा सहकारी समिति सिमरिया खुर्द

 गोदाम / मंडी का नाम: जानकी वेयरहाउस सिमरिया खुर्द

 केंद्र कोड: 58430122

खरीदी का समय और महत्वपूर्ण तारीखें

 उपार्जन अवधि: 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक।

 खरीदी के दिन: सोमवार से शुक्रवार (शनिवार और रविवार को खरीदी नहीं होगी)।

 समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक।

 तौल पर्ची की समय-सीमा: किसानों के लिए तौल पर्ची केवल शाम 6:00 बजे तक ही जारी की जाएगी।

किसान भाइयों और केंद्रों के लिए जरूरी नियम (गाइडलाइन)

1 बिना स्लॉट बुकिंग खरीदी नहीं: किसी भी स्थिति में बिना स्लॉट बुकिंग के मूंग की खरीदी नहीं की जाएगी। किसान भाई अपना स्लॉट बुक कराकर ही केंद्र पर जाएं।

2 गुणवत्ता का रखें ध्यान: शासन द्वारा निर्धारित FAQ (फेयर एवरेज क्वालिटी) मापदंड के अनुसार ही मूंग की खरीदी की जाएगी।

3 दागी स्टाफ रहेगा दूर: पिछले सालों में खरीदी के दौरान गड़बड़ी या एफआईआर (FIR) में दोषी पाए गए कर्मचारियों, ऑपरेटरों और प्रबंधकों को इस बार खरीदी कार्य से दूर रखा जाएगा।

4 JIT पोर्टल से भुगतान: किसानों की उपज का भुगतान जे.आई.टी. (JIT) पोर्टल के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

5 शिकायत निवारण: सीएम हेल्पलाइन या अन्य माध्यमों से आने वाली शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए उपायुक्त सहकारिता और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन को जिम्मेदारी दी गई है।

6 खरीदी एजेंसी: रायसेन जिले के लिए मुख्य खरीदी एजेंसी म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्केफेड) रायसेन होगी।

उपार्जन केंद्रों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

जारी आदेश के अनुसार सभी केंद्रों पर हाई-स्पीड इंटरनेट, जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे, पीने का पानी, शौचालय, छायादार व्यवस्था, और तिरपाल के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस और अनाज साफ करने की मशीनें (ग्रेडिंग और क्लीनिंग मशीन) अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!