भोपाल | 12 मार्च, 2026

मध्य प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन (खरीदी) की नीतियों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न संभागों में अब संशोधित तारीखों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी शुरू की जाएगी। पहले यह खरीदी 16 मार्च से शुरू होनी थी ।

संभागवार खरीदी की नई तारीखें

सरकार ने भौगोलिक स्थिति और फसल की कटाई के समय को देखते हुए प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा है:

1. इन संभागों में 1 अप्रैल से शुरू होगी खरीदी:

इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में गेहूं उपार्जन का कार्य 01.04.2026 से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

2. शेष संभागों के लिए नियम:

राज्य के अन्य सभी बचे हुए संभागों में खरीदी की प्रक्रिया 07.04.2026 से प्रभावी होगी।

कार्य का समय और कार्यदिवस

किसानों की सुविधा और केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन के लिए सरकार ने स्पष्ट समय सारिणी जारी की है:

• कार्य का समय: सुबह 8.00 बजे से रात 8.00 बजे तक निरंतर खरीदी की जाएगी।

• कार्य दिवस: खरीदी का कार्य केवल सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।

• अवकाश: शनिवार, रविवार और सभी शासकीय अवकाश के दिनों में उपार्जन केंद्र बंद रहेंगे।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

मंत्रालय द्वारा जारी इस पत्र (क्रमांक FCS/0038/2026-Proc-DFCSCP) को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन और सभी जिलों के कलेक्टर्स को भेज दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित SOP (Standard Operating Procedure) के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो।

इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को अपनी फसल मंडी और उपार्जन केंद्रों पर लाने के लिए पर्याप्त समय और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

error: Content is protected !!