नई दिल्ली/दतिया। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल दतिया (22-Datia) विधानसभा सीट भी शामिल है। इसके अलावा बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मँजालपुर सीट पर भी मतदान होगा। दतिया विधानसभा सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार इन सीटों पर 30 जुलाई 2026 को वोट डाले जाएंगे और 3 अगस्त 2026 को नतीजे घोषित होंगे। इन 3 सीटों पर होने हैं उपचुनाव मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट नंबर 22 पर राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। वहीं बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट नंबर 182 नितिन नबीन के इस्तीफे के कारण और गुजरात की मँजालपुर विधानसभा सीट नंबर 145 योगेशभाई नारायणदास पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी, जिन पर अब एक साथ उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उपचुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसके तहत गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 06.07.2026 (सोमवार) है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13.07.2026 (सोमवार) रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 14.07.2026 (मंगलवार) को की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की आखिरी तारीख 16.07.2026 (गुरुवार) तय की गई है। मतदान की तारीख 30.07.2026 (गुरुवार) है और मतगणना यानी नतीजों की तारीख 03.08.2026 (सोमवार) होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 04.08.2026 (मंगलवार) तक संपन्न हो जाएगी। दतिया में गरमाई सियासत दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद अब इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में यहां उम्मीदवारों के नामों को लेकर खींचतान देखने को मिल सकती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Post navigation राज्यसभा चुनाव के बाद अंतर्कलह आई सामने, क्या हाईकमान लेगा जीतू पटवारी पर एक्शन? छिंदवाड़ा में सियासी घमासान: कमलनाथ के बाद अब BJP सांसद बंटी साहू के लगे ‘लापता’ के पोस्टर, कांग्रेस ने पूछा- ‘अब क्यों चुप है भाजपा?’