मध्य प्रदेश

कल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं:

• उड़द पर बोनस: ग्रीष्मकालीन मूंग की जगह दलहन विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए उड़द उगाने वाले किसानों को MSP के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देने का ऐलान किया गया।

• सरसों पर भावांतर: किसानों को सही दाम दिलाने के लिए सरसों को ‘भावांतर योजना’ के दायरे में लाने की घोषणा की गई।

• चना और मसूर खरीदी: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर चना और मसूर के उपार्जन के लिए 24 मार्च से 30 मई 2026 तक की अवधि तय की गई है, जिसके रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से शुरू हो चुके हैं।

error: Content is protected !!